फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी एमएलसी के खिलाफ कांग्रेस ने दायर की सदस्यता रद्द करने की याचिका

Fri, 04 May 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दिनेश प्रताप सिंह, प्रियंका गांधी
विज्ञापन

प्रियंका गांधी पर धोखा देने का अरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थामने वाले एमएलसी दिनेश सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को विधान परिषद के सभापति को याचिका सौंप दी। याचिका दिनेश सिंह के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने कुछ अधिवक्ताओं के साथ यह याचिका विधान परिषद पटल पर दायर की। इसमें उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता) नियमावली 1987 के नियम-7(1) ए के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

इसमें कहा गया है कि दलबदल दो तिहाई यानी 75 प्रतिशत सदस्य ही कर सकते हैं, लेकिन दिनेश सिंह ने अकेले यानी 50 प्रतिशत ‘संख्याबल’ के साथ ही दलबदल किया है। इसलिए उनकी सदस्यता रद की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि विधान परिषद में कांग्रेस के सिर्फ दो सदस्य हैं, जिनमें से एक दिनेश सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें