प्रभात पांडेय की मौत की जांच के लिए पुलिस चाचा को लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। जांच को लेकर अजय राय ने कहा कि हम लोग जांच में लगातार सहयोग कर रहे हैं।
राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालाय में प्रभात पांडेय की जांच के लिए पुलिस शुक्रवार को उनके चाचा को लेकर यहां पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा हम लगातार पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि घटना की शाम को ही पुलिस सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग ले जा चुकी है। हमने डीबीआर भी पुलिस को सौंप दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बयान दर्ज करवाने में सहयोग कर रहे हैं। कहा कि प्रभात की मौत के बाद लगातार सहयोग कर रहे हैं। कांग्रेस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है।