फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाबा साहब पर अमित शाह के बयान का विरोध, कांग्रेसी बोले- गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का प्रयास

Fri, 20 Dec 2024 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

बाबा साहब पर अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी बोले- गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का प्रयास है। 
विज्ञापन
बाबा साहब पर अमित शाह के बयान का विरोध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से भाजपा विरोधी और अमित शाह विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रिकाबगंज चौराहे पर रोका।
विज्ञापन


इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक है। साथ ही उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान हैं, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं।

गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का प्रयास

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बाबा साहब अंबेडकर पर अमित शाह की ओर से दिया गया बयान निंदनीय है। बाबा साहब इस देश की आत्मा में बसते हैं उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। 

डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।

यह लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडेय , बृजेश रावत, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, राम अवध, जिला महासचिव रुद्र प्रताप सिंह रिशु, चंचल सोनकर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, उमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें