समाजवादी पार्टी के सचिव चौधरी मोहम्मद मोहसिन ने मंगलवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया। लखनऊ के एक होटल में आयोजित इफ्तार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना सुफियान निजामी, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, अब्दुल अजीज, पूर्व आईपीएस वसीम अहमद, फैसल खान, राजेन्द्र चौधरी, एमएलसी जासमीन अंसारी, डाॅ. अब्दुल अजीज शामिल हुए। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी गई।