फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ली भाजपा की सदस्यता!

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यह मामला भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ा हुआ है। ‘दद्दा, मैं तो भाजपा का मेंबर बन गया।’ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश दीक्षित ने जब यह बात शहर उपाध्यक्ष शंकरदत्त मिश्र से कही तो वह चौंके, ‘क्या कह रहे हो!’ महेश दीक्षित ने कहा, ‘अरे हमारे मोबाइल पर मैसेज आया है।’
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने भाजपा की चुटकी लेते हुए खूब हंसी उड़ाई और सदस्यता अभियान को फर्जी बताया। महेश दीक्षित के मोबाइल पर शुक्रवार की शाम संदेश आया कि भाजपा में उनकी सदस्यता रजिस्टर्ड कर ली गई है। उनका रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी कर दिया गया है।

मैसेज मिलते ही पहले तो महेश दीक्षित अवाक रह गए, फिर उन्होंने यह जानकारी शंकरदत्त मिश्र को दी। इसके बाद तो सभी ने मजे लेने शुरू कर दिए। कई तो इसे भाजपा के सदस्यता अभियान की साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन


उधर भाजपाइयों का कहना है कि जरूर उन्होंने या उनके घर से किसी ने उनके मोबाइल से भाजपा के टोल फ्री सदस्यता नंबर पर मिस कॉल दी होगी। हो कुछ भी, लेकिन वाकये को खूब चटकारे लेकर सुना और सुनाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

इस मैसेज ने चौंकाया

वेलकम टू बीजेपी, योर प्राइमरी मेंबरशिप नंबर इज 1076578394, एसएमएस योर नेम, एड्रेस एंड पिनकोड (इफ पासिबल ईमेल एन वोटर आईडी) टू 09242492424, टू कंप्लीट दिस प्रॉसेस।

हालांकि इस पर भाजापा की प्रतिक्रिया भी आ गई। बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर से भाजपा के टोल फ्री सदस्यता नंबर पर मिस कॉल नहीं देगा, उसके पास इस तरह का मैसेज नहीं आ सकता। जरूर उन्होंने या फिर उनके घर के किसी सदस्य ने इस तरह की मिस कॉल दी होगी। क्योंकि सॉफ्टवेयर में सब फीड है। मिस कॉल जाते ही प्रॉसेस शुरू हो जाती है।

इस पर महेश दीक्षित कहते हैं कि जब यह मैसेज मेरे मोबाइल पर आया तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मुझे पता नहीं कि यह सब कैसे हुआ, लेकिन इसमें मुझे भाजपा की साजिश लग रही है। आंकड़ा पूरा करने के लिए भाजपाई कुछ भी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इनके सदस्यता अभियान का सच सामने आ गया है। झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें