फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नीट व यूजीसी नेट की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए अजय राय

Fri, 21 Jun 2024 01:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नीट व यूजीसी नेट की परीक्षाओं में धांधली को लेकर यूपी में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट परीक्षा में हुई धांधली और यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द करने के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से विधान सभा घेराव के लिए निकले। हालांकि थोड़ा ही आगे चलने पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने सभी को रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच अजय राय समेत पार्टी नेता बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने बलपूर्वक उनको रोका और यहां भी काफी धक्का मुक्की हुई।

ये भी पढ़ें - योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग, सीएम योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योग दिवस पर भगवा टीशर्ट में नजर आए सीएम योगी, अनुलोम-विलोम सहित किए ये प्राणायाम, तस्वीरें


इसके बाद पुलिस जबरदस्ती प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन ले गई। इस दौरान कार्यकर्ता छात्रों के हित में परीक्षा रद्द करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें