फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: कांग्रेस की बैठक में जातिगत जनगणना व पिछड़ों के लिए 52 फीसदी आरक्षण की उठी मांग

Sun, 18 Dec 2022 05:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक में जातिगत जनगणना कराने व पिछड़ा वर्ग को 52 फीसदी आरक्षण दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें जातिगत जनगणना और पिछड़ों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 52 फीसदी किए जाने मांग की गई। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन


कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि ओबीसी आरक्षण 52 फीसदी किया जाए। इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने जातिगत जनगणना और सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी की। पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि आज देश में जाति-धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति हो रही है, जिसको बचाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी, बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - नियुक्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री योगी शिक्षकों से बोले- ट्रांसफर-पोस्टिंग में न पड़ें अपना काम करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हज कमेटी के चेयरमैन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा संविधान तथा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। हमारे पूर्वजों ने बड़ी तपस्या के बाद हमको संविधान रूपी हथियार दिया था, आज वही संविधान खतरे में है। संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. राधेश्याम यादव ने किया। बैठक में अनिल यादव, नेत्रराम साहू, डॉ. दिलीप राजभर, राम गणेश प्रजापति, शंकर यादव, लोटन राम निषाद आदि मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें