फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज पर मुकदमा न दर्ज होने से नाराज कांग्रेस नेता ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 16 May 2019 05:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिकंदर अब्बास रिजवी ने बाराबंकी में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल, सिकन्दर अब्बास रिजवी ने शहर की कोतवाली मे बीते 9 मई को गिरिराज के ख़िलाफ लिखित तहरीर दी थी और कहा था कि अगर मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो 16 मई को आत्मदाह कर लूंगा पर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

जिस पर बृहस्पतिवार सुबह 12 बजे देवा रोड पुलिस लाइन चौराहा पर सिकंदर ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज की टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें