फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहप्रवेश के बाद विक्रमादित्यमार्ग स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह यादव

Thu, 16 May 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बृहस्पतिवार को गृहप्रवेश कार्यक्रम के बाद लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो गए। कार्यक्रम में अपर्णा यादव सहित परिवार के कई सदस्य नजर आए।

विज्ञापन


मुलायम सिंह मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं हालांकि इन चुनाव में वह ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, पिछले दिनों उन्होंने मैनपुरी में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ साझा रैली की थी। यह ऐतिहासिक लम्हा था जब मुलायम ने मायावती के साथ 24 साल बाद मंच साझा किया।

इस दौरान अपने भाषण में मुलायम ने जनता से आखिरी बार उन्हें जिताने की अपील की थी। वहीं, मायावती ने भी मुलायम को पिछड़ों का असली नेता बताते हुए जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में इस बार सपा-बसपा व रालोद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा-बसपा ने पुरानी कड़वाहट भुलाते हुए 12 जनवरी को गठबंधन का औपचारिक एलान किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें