फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ काशी में कांग्रेस उतारेगी 'कर्ण'!

Sat, 22 Mar 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. कर्ण सिंह वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी का एक धड़ा वाराणसी में प्रत्याशी के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी (आप) का रुख देख लेने की भी वकालत कर रहा है।

संभव है कि वाराणसी में 25 मार्च को प्रस्तावित आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोले।

डॉ. सिंह लखनऊ से भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। वाराणसी से मोदी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का नाम पर पहले से चर्चा में है।

जबकि स्थानीय स्तर पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व विधायक अजय राज टिकट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। अब उनमें डॉ. कर्ण सिंह का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कांग्रेस डॉ. सिंह के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि वाराणसी के ख्यातिप्राप्त शिक्षा संस्थानों से उनका जुड़ाव है और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े वर्ग का उन्हें समर्थन मिल सकता है।

वहीं कांग्रेस का एक खेमा इस पक्ष में है कि केजरीवाल का रुख देखकर ही अंतिम फैसला लिया जाए। यही वजह है कि शुक्रवार को जारी कांग्रेस के 26 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में वाराणसी सीट शामिल नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने यूपी की 65 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब केवल वाराणसी और इलाहाबाद के प्रत्याशियों का ऐलान होना है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि डॉ. कर्ण सिंह मोदी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

पार्टी हाईकमान भी इस सीट को लेकर गंभीर है और ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाहता है जिससे यह संदेश न जाए कि कांग्रेस मोदी के लिए खाली मैदान छोड़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें