महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधान सभा के विशेष सत्र में शामिल होने वाली कांग्रेसी नेता आदिति सिंह को पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को सत्र में अदिति की उपस्थिति को अनुशासनहीनता बताते हुए उनसे जवाब मांगा है।
अदिति को जारी कारण बताओं नोटिस में ये भी कहा गया है कि दो दिन की समयसीमा में अगर जवाब नहीं आया तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। वहीं रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के घर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। वे अदिति सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को पार्टी को करारा झटका दिया। कांग्रेस पार्टी के सदन के बहिष्कार के फैसले की अवहेलना करते हुए वह न केवल विशेष सत्र में हिस्सा लेने पहुंची वरन अपने विचार भी रखे थे। सपा के बागी नितिन अग्रवाल और बसपा के बागी अनिल सिंह ने भी अपनी पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा किया था।