फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में पुलिस के छापे में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी, एक को दबोचा

Fri, 04 Oct 2019 05:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
अवैध शराब की फक्ट्री पर पुलिस ने मारी रेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के नानपारा इलाके में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान मोहल्ला गोडियनटोला में देशी शराब की दो दुकानों व एक घर में दबिश दी गई। इस दौरान घर व अहाते से भारी मात्रा में अल्कोहल, तैयार अवैध शराब, बार कोड, अप्रयुक्त ढक्कन, टिकली, खाली पौवे, चार मोटरसाइकिल, एक बोलेरो और अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से अनूप जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं दुकान संलिक विनीता गुप्ता व मैनेजर दुर्गेश फरार हो गए। यह दोनों अवैध शराब का संचालित करते हैं। 

अचानक मारे गए छापे में लगभग 200 लीटर स्प्रिट, 31 गत्तों में 1116 पैकट अवैध बनी हुई शराब, 2880 क्यू आर कोड, 634 अप्रयुक्त ढक्कन, 76 टिकली, कैरामाल, खाली पौवे, एक बोलेरो UP42AT 4375, चार मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की, अवैध शराब बनाने के अन्य उपकरण में खाली प्लास्टिक जरीकेन, खाली ड्रम, प्लास्टिक की बाल्टी, छन्नी, पानी के गेलेन और यूरिया बरामद किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें