फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज योगी सरकार की विफलता : कांग्रेस

Thu, 31 May 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस ने मंगलवार को बीएड और टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अरुण प्रकाश सिंह ने कहा, योगी आदित्यनाथ सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के बजाय उन पर लाठी-डंडे चलवाकर उनकी आवाज दबा रही है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, पर यह जुमला ही साबित हुआ। नौकरी देना तो दूर, उल्टे नौकरियां मांगने पर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 73 बूथों पर कराए गए पुनर्मतदान ने ईवीएम और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दिया है। ईवीएम उन्हीं ग्रामीण अंचलों में खराब हुई जहां मुस्लिम और दलित मतदाता सर्वाधिक हैं। समय आ गया है कि सभी दल और चुनाव आयोग ईवीएम से चुनाव कराने के विकल्प पर गंभीरता से विचार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें