कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार बिजली के मुद्दे
पर आम जनता पर दोहरी मार कर रही है।
जनता को एक ओर बिजली कटौती की मार
झेलनी पड़ रही है तो दूसरी ओर सरकार टैरिफ बढ़ाने जा रही है। सरकार प्रदेश
की जनता से अपनी हार का बदला कुछ इस तरह निकाल रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के
तमाम अस्पतालों में भी बिजली कटौती के चलते मरीज परेशान हैं। अस्पतालों में
ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
किसानों को फसल की बोआई के लिए बिजली की कमी
के चलते सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
इससे किसानों में जबरदस्त
गुस्सा है। साथ ही बिजली की आपूर्ति न होने के कारण प्रदेश का उद्योग जगत
भी ठप हो गया है। इन सबके बावजूद प्रदेश सरकार किसी न किसी बहाने बिजली के दाम बढ़ाना चाहती है।