फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: रायबरेली से आज नामांकन करेंगे राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा के नाम की घोषणा

Fri, 03 May 2024 08:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर रायबरेली से पर्चा भरेंगे। अमेठी की सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा लड़ेंगे। सुबह 10:20 बजे विशेष विमान से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। बताया जा रहा है कि राहुल के नामांकन पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पहुंच सकती हैं।
 

सोनिया गांधी के प्रतिनिथ हैं किशोरी लाल शर्मा

सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि अमेठी की मांग है कि गांधी परिवार ही यहां से लड़े। हम सभी गांधी परिवार के लिए तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ता डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें