फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘100 दिन 100 फरेब’ के जरिए कांग्रेस का योगी सरकार पर पलटवार

Wed, 28 Jun 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के 100 दिन के कामकाज पर पलटवार करते हुए ‘100 दिन 100 फरेब’ नाम की एक पुस्तिका जारी की। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार वादाखिलाफी व बड़बोलेपन की सरकार है। पिछले 100 दिन केवल खोखले वादों व बयानबाजी के रहे। किसानों की कर्जमाफी के मसले पर भी अभी कुछ नहीं हुआ।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी व मीडिया पैनलिस्ट अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सौ दिन पर जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड की असलियत कांग्रेस पेश कर रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस सूबे में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार को सौ दिन का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि कानून व्यवस्था लगातार ध्वस्त होती चली गई। 

सरकार की कोई हनक न अधिकारियों पर है और न अपराधियों पर। 45 दिनों में अपराधी जेल में होंगे जैसी घोषणा भी हास्यास्पद साबित हुई। महिला अपराधों में भी 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हर दिन डकैती, लूट, बलात्कार, हत्या जैसे दूसरे जघन्य अपराध हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्त का नारा सिर्फ  नारा बनकर रह गया है। किसानों की कर्जमाफी की घोषणा आज भी जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो पाई है। महंगाई घटने के बजाय और बढ़ गई है। गन्ना किसानों का 2877 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें