फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का सवाल: कल तक मंच पर थे अजय मिश्र टेनी, अब फोटो से भी गायब, क्या हार से नरेंद्र मोदी डर गए हैं?

Tue, 23 Nov 2021 07:26 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट करते हुए गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी पर हमला और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया है।
विज्ञापन
डीजीपी सम्मेलन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर हिंसा मामले के बाद से कांग्रेस गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी पर लगातार हमले कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया है। एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-' अजय मिश्रा टेनी जो कल तक मंच पर थे, अब फोटो से भी गायब हो चुके हैं। क्या सामने दिख रही हार से नरेंद्र मोदी डर गए हैं?'

विज्ञापन


लखनऊ में रविवार को डीजीपी सम्मेलन के समापन के मौके पर अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी नजर नहीं आए। सूत्रों के अनुसार मिश्रा शनिवार को भी कुछ क्षणों के लिए ही सम्मेलन में शामिल हुए थे। उसके बाद से नजर नहीं आए। यहां तक कि प्रधानमंत्री के साथ हुए फोटो सेशन में भी मौजूद नहीं थे। जबकि गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और निशिथ प्रमाणिक मौजूद थे। लखीमपुर हिंसा में बेटे की गाड़ी से किसानों के कुचले जाने के बाद से ही वे विवादों में हैं।


किसानों के विरोध की आशंका में टला टेनी का कार्यक्रम, छप चुके थे कार्ड
लखनऊ में हुई किसान महापंचायत में भाकियू की तरफ से अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी के विरोध के एलान के बाद टेनी का सहकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र का उद्घाटन अब निरस्त हो गया। विरोध प्रदर्शन के एलान के बाद बुधवार को होने वाले कार्यक्रम से एक दिन पहले मिल प्रबंधन ने नया कार्ड जारी किया, जिसमें सिर्फ डीएम उद्घाटन करेंगे। जबकि, इससे पहले टेनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। वहीं, सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि टेनी का रांची में कार्यक्रम है। इसलिए वह खीरी में मौजूद नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें