फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चुनावी वाररूम में साथ रहेंगी कांग्रेस और सपा की टीमें, प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर होंगी संयुक्त बैठकें

Wed, 20 Mar 2024 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा और कांग्रेस के गठबंधन की रणनीति तय हो गई है। इसके तहत प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर संयुक्त बैठकें होंगी। दोनों पार्टी के प्रवक्ता एक ही लाइन पर बयान जारी करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के तहत कांग्रेस और सपा के बीच रणनीति बनी है। इसके तहत दोनों पार्टियों के नेता प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर एक साथ ही बैठेंगे। चुनावी वाररूम में भी दोनों की संयुक्त टीमें होंगी। कांग्रेस और सपा के दो-दो वरिष्ठ नेता प्रदेश मुख्यालय में हर दिन वाररूम में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


दोनों दलों के पांच-पांच वरिष्ठ नेताओं की एक अलग समन्वय समिति बनेगी, जो जिलों की स्थिति की निगरानी करेगी। प्रदेश स्तर पर बनने वाली यह समन्वय समिति लोकसभा चुनाव संचालन के लिए दिशा-निर्देश तय करेगी।

ये भी पढ़ें - इंदिरा गांधी के उतरते ही रायबरेली वीआईपी हो गई, आखिर क्यों उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 1971 की सियासी जंग: चुनावी समर में राजा ने चाचा को हराया और बन गए 'यूपी टाइगर', पढ़ें - रोचक किस्सा
विज्ञापन


हर लोकसभा में एक कांग्रेस और एक सपा नेता समन्वयक होगा। यह प्रदेश मुख्यालय से भेजे गए संदेश को अन्य नेताओं तक पहुंचाएगी। दोनों पार्टी के प्रवक्ता एक ही लाइन पर बयान जारी करेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी।

जिला स्तर पर भी सपा और कांग्रेस के एक-एक नेता समन्वयक की भूमिका में होंगे। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने समन्वय मजबूत रखने का निर्देश दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि समन्वय समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों दलों के नेताओं के नाम तय किए जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें