फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: पहले चरण के लिए नामांकन आज से, पहले चरण में 1.43 करोड़ मतदाता

Wed, 20 Mar 2024 11:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पहले चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए आज से नामांकन शुरू हो जाएगा। इस चरण में 1.43 करोड़ मतदाता हैं।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 20 मार्च से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को बताया कि पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना सुरक्षित, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत शामिल हैं। इन सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। प्रथम चरण की सीटों पर कुल 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरूष, 67.14 लाख महिला और 824 थर्ड जेंडर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र तथा 14,842 मतदेय स्थल हैं।

ये भी पढ़ें - होली पर साधु-संतों ने रामलला व हनुमंत लला संग खेली होली, जमकर उड़े अबीर गुलाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती : चयन सूची रद्द करने के खिलाफ फैसला सुरक्षित, आदेश के खिलाफ सुनवाई पूरी


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को 25000 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के प्रत्याशी को 12,500 रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को निर्वाचन क्षेत्र का एक मतदाता प्रस्तावक के रूप में और पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें