फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: इस दिन महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का होगा संगम, 12 देशों के 142 कलाकार देंगे प्रस्तुति

Fri, 14 Feb 2025 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Mahakumbh 2025: 22-23 फरवरी को महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का संगम होगा। 12 देशों के 142 कलाकार प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
श्रद्धधालुओं पर पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन 22-23 फरवरी को किया जाएगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में 12 देशों के 142 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल 18-23 फरवरी तक लखनऊ और प्रयागराज की यात्रा करेगा। लखनऊ में 19-20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करेंगे। इसके बाद प्रयागराज में 22-23 फरवरी को प्रस्तुति देंगे। यह प्रस्तुति गंगा पंडाल व महाकुंभ के अन्य मंचों पर होगी।

वैश्विक संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए प्रोत्साहित करेगा

उन्होंने बताया कि इनमें दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, वियतनाम, फिजी, मलेशिया, किर्गिजस्तान, रूस, रवांडा, बांग्लादेश, मालदीव और फिलीपींस के कलाकार शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि यह महोत्सव न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दिखाएगा, बल्कि विभिन्न देशों की पारंपरिक और समकालीन कला शैलियों को भी एक मंच पर लाकर वैश्विक संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें