उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को बेटिकट सफर कराने वाले कंडक्टरों की खैर नहीं है। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ऐसे कंडक्टरों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
वह सोमवार को परिवहन निगम मुख्यालय की समीक्षा कर रहे थे।रोडवेज की बसों में कंडक्टरों पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वह यात्रियों से पैसे वसूलकर उन्हें बगैर टिकट यात्राएं कराते हैं।
परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बस में अगर दस यात्री बगैर टिकट पाए गए तो कंडक्टर पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।साथ ही संबंधित डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व यातायात निरीक्षक से भी जवाब मांगा जाएगा।