फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Compulsory Retirement : यूपी में दो दर्जन से अधिक अफसरों को दी जा सकती है अनिवार्य सेवानिवृत्ति 

Fri, 24 Jun 2022 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ

सार

राज्यकर विभाग में तैयार हो रही है ऐसे अधिकारियों की सूची। फील्ड में तैनात अफसरों के एसीआर व कार्य विवरण का ब्योरा तलब। कई अधिकारियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इनमें डिप्टी कमिश्नर से लेकर उससे ऊपर के अधिकारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यकर विभाग में दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी है। ऐसे अधिकारियों की स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। कई अधिकारियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इनमें डिप्टी कमिश्नर से लेकर उससे ऊपर के अधिकारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


 सूत्रों का कहना है कि उच्चस्तर पर लिए फैसले के मुताबिक कामकाज में ढीले कई अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्त करने का खाका तैयार किया जा रहा है। इनकी सूची तैयार करने का काम पूरा होने के बाद विभागीय स्क्रीनिंग कमेटी की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सूची पर फैसला लिया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा अक्षम अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की नीति के तहत तीन साल पहले भी विभाग के कुछ अधिकारियों को हटाया जा चुका है। अब एक बार फिर यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग के लिए मुख्यालय द्वारा जोन स्तर से सभी अधिकारियों का एसीआर और कार्य का विवरण मांगा गया है। हालांकि यह ब्योरा डीपीसी व सेवा संबंधी लाभ दिए जाने के नाम पर मांगा गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इनमें से कई अधिकारियों के कार्यों व वार्षिक प्रतिवेदन प्रविष्टि के आधार पर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दी जा सकती है।

वैसे तो विभाग में अप्रैल से ही अधिकारियों की सेवा का ब्योरा जुटाने का काम शुरू हुआ है, लेकिन तमाम अधिकारियों ने अब तक अपना ब्योरा मुख्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। इस पर मुख्यालय ने सभी संबंधित जोन के एडिशनल कमिश्नरों को तत्काल ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें