फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद की तरह यूपी विधान भवन में भी प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक, निर्देश जारी

Mon, 26 Aug 2019 08:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देश की संसद की तरह यूपी के विधान भवन में भी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद करने के सुझाव के क्रम में यह निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों के अनुरूप उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे ने कार्यालय ज्ञापन जारी करते हुए निर्देश जारी किया है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय व विधान भवन परिसर में प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक से बनी अन्य चीजों का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विधान सभा में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह निर्देश जारी कर दिया गया है कि प्लास्टिक के समान के बजाय पर्यावरण के अनुकूल थैलों या समान का उपयोग किया जाय। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें