फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मट्ठा पीने से 15 से ज्यादा बच्चे बीमार, अब सभी खतरे से बाहर

Mon, 26 Aug 2019 07:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊंचाहार (रायबरेली)
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बासी मट्ठा पीने से 15 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। कुछ बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मामला क्षेत्र के गांव ढूंढवा मजरे सरांय हरदो का है। गांव के छोटेलाल की भैस ने हाल ही में बच्चा दिया था। गांव में परंपरा के अनुसार पंद्रह दिन बाद ऐसे अवसरों पर मट्ठा भोज का आयोजन होता है। इसमें गांव के बच्चे भाग लेते है।

सोमवार को छोटेलाल के यहां इसी का आयोजन था। जिसमे एक दिन पुराना मट्ठा बच्चों को परोसा गया। मट्ठा पीने के बाद बच्चों को उल्टी शुरू हो गई।

एक के बाद दो करके कई बच्चे बीमार होने लगे। कुछ  बच्चों को जमुनापुर चौराहा स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जबकि नंदिनी, शिवचंद्र, अंतिमा, प्रतिमा, संध्या, सुंदरा, अजय कुमार, प्रीति, शांति, बबली, बिटाना, माया, शिवानी, प्रिया और आशीष को  सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जाते है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि मट्ठा संक्रमित था। बरसात के मौसम में बासी मट्ठा नहीं खाना चाहिए। इसलिए बच्चें बीमार हुए है। इलाज के बाद सभी ठीक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें