फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियर के घर चोरी में ऑटो चालक समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन सेक्टर-11 स्थित साॅफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग तिवारी के मकान में दस अक्तूबर को चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पीजीआई पुलिस ने फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छह हजार रुपये, जेवर और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कृष्णानगर का विनायक मिश्र, सरोजनीनगर का सूरज सोनी और कैंट का राज यादव है। आरोपी राज के खिलाफ दस केस दर्ज हैं। सरोजनीनगर पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। सूरज के खिलाफ सरोजनीनगर और पारा में चोरी के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी विनायक ऑटो चालक है। ऑटो से बंद घरों की रेकी कर चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें