फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय पास का गलत इस्तेमाल करने पर समीक्षाधिकारी के खिलाफ शिकायत की मांग

Thu, 15 Nov 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
sachivalaya - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

निजी कार पर फर्जी वाहन पास लगाने में पकड़े गए सचिवालय के अनुभाग अधिकारी के बाद बृहस्पतिवार को एक समीक्षा अधिकारी भी वाहन पास फर्जीवाड़े में पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गेट नंबर-7 पर तैनात सुरक्षाकर्मी प्रवेश-पत्रों की जांच कर रहे थे। इस दौरान वाहन संख्या-यूपी 32 केडी-7575 क्रेटा में वाहन संख्या यूपी-32 ईबी-3906 के पक्ष में जारी प्रवेश पत्र संख्या-084/2018 लगा पाया गया।

यह पास विधानसभा सचिवालय से जारी किया गया है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में गलत तरह से वाहन पास प्रयोग करने वाले कर्मी के रूप में समीक्षा अधिकारी विधानसभा शशिकांत यादव की पहचान की गई। बताया गया है कि जब गेट पर रक्षकों ने वाहन रोका तो वे रुके नहीं। रक्षकों को दौड़कर वाहन रोकना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्य भवन व नवीन भवन निरीक्षक शिव बहादुर सिंह ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भेजकर समीक्षा अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया है।
इस संबंध में प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता का कहना है कि संबंधित कर्मी विधानसभा सचिवालय में कार्यरत है और पास भी विधानसभा सचिवालय की ओर से ही जारी है। इस संबंध में विधानसभा के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। आवश्यक कार्यवाही वहीं से होगी।

विज्ञापन

अफसर ही सचिवालय सुरक्षा को चुनौती देने पर उतारू

सचिवालय की सुरक्षा को सचिवालय के अफसर ही चुनौती देने पर उतर आए हैं। ऐसे कर्मियों पर न तो किसी सुरक्षा हिदायत का कोई असर पड़ रहा है न ही नौकरी की ही किसी तरह की चिंता है। 15 अक्तूबर को आवास विभाग में कार्यरत एक अनुसचिव करन सिंह को फर्जी तरीके से तैयार वाहन पास कार पर लगाए हुए पकड़ा गया था। बाद में सचिवालय प्रशासन विभाग ने अनुसचिव को निलंबित कर दिया था और मामले की एफआईआर कोतवाली हजरतगंज में कराई गई थी। 15 नवंबर को विधानसभा का समीक्षा अधिकारी गलत वाहन पास के प्रयोग में पकड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें