फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के खिलाफ चुनाव आयोग गई भाजपा, कार्रवाई की मांग

Mon, 09 Jan 2017 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने मायावती पर धर्म व जाति के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर मायावती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि मायावती ने 3 जनवरी को की गई प्रेस कांफ्रेंस कर जाति व धर्म के आधार पर प्रत्याशियों को टिकट देने की घोषणा की। जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होने के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन है। अत: उनके‌ खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से अनुसूचित जातियों को 85, दलितों को 87, मुस्लिमों को 97, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को 106, ब्रह्रमणों को 66, क्षत्रियों को 36 और 11 सीटें क्षत्रिय, वैश्य और कायस्थ समुदायों को देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने अब तक 401 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें