फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक सिंघल से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएं : स्वांत रंजन

विज्ञापन
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। हिंदू समाज के जागरण, संतों को एकजुट करने और समाज को संगठित करने में अशोक सिंघल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ये बातें आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने सांस्कृतिक गौरव संस्थान की ओर से वृंदावन कॉलोनी स्थित एसकेडी अकादमी में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित संगोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। सरकारी स्कूल के बच्चों ने अशोक सिंघल के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अवध प्रांत अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर उनसे पौधरोपण और जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्य कराने चाहिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी-3 परमेंद्र शुक्ला और संस्था के सचिव कृष्ण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें