फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदू परिवार पर घर छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के रुस्तम नगर में दूसरे धर्म के लोगों पर हिंदू धर्म के परिवार पर मोहल्ला छोड़ने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। सआदतगंज निवासी सरताज आलम की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के जरिये सरताज ने बताया कि राम किशोर मौर्या रुस्तम नगर में परिवार के साथ कई पीढ़ियों से रह रहे हैं। आरोप है कि पूरे मोहल्ले में राकेश का सिर्फ अकेला हिंदू परिवार है इसलिए उन्हें मो. हाशिम परेशान कर रहा है। इसमें हाशिम का साथ उसके परिचित मुन्ने, नदीम, जैगम, सलीम, अजर नवाब और अहमद दे रहे हैं। आरोपी राकेश के परिवार के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराता है और धमकी भी देता है। सरताज ने बताया कि राकेश ने यह समस्या उन्हें बताई थी। इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि सरताज की तहरीर पर मो. हाशिम, मुन्ने, नदीम, जैगम, सलीम, अजर नवाब और अहमद अब्बास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना शुरू हो गई है। पीड़ित और आरोपियों को बयान के लिए बुलाया जाएगा। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें