फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर की चपेट में आकर चौकीदार की माैत, चालक हिरासत में

Mon, 24 Nov 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कस्बे में खरीदारी करने आए निजी स्कूल का चौकीदार पुलिस चौकी के सामने डंपर की चपेट में आ गया। घायल चौकीदार को पुलिस ने ट्रॉमा टू पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अतुल सिंह के मुताबिक सीतापुर के थानगांव सरैया के रहने वाले राजेश कुमार (30) बीते कुछ समय से अपने साले सूरज के साथ मुरलीनगर में स्थित निजी स्कूल में रहकर चौकीदारी कर रहे थे। शनिवार शाम लगभग सात बजे सामान खरीदने के लिए कस्बा आए थे, तभी पुलिस चौकी के सामने सड़क पार करते समय वह डंपर के नीचे आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉमा टू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश के परिवार में पत्नी रूमा और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें