फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मामूली विवाद कोल्डड्रिंक एजेंसी के कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

Sun, 24 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला में शुक्रवार रात मामूली विवाद पर ऑटो चालक सोनू ने दस साथियों के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक एजेंसी के तीन कर्मचारियों को दाैड़ाकर डंडों से पीटा। रेलवे काॅलोनी निवासी कर्मचारी राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 11 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

राहुल कुमार के अनुसार, विवाद रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ था। सोनू और उसके साथी रात 12 बजे ऐशबाग पुल के नीचे बने कोल्डड्रिंक एजेंसी पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें, शुभम सिंह और आसिफ खान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई में शुभम का सिर फट गया और आसिफ का हाथ टूट गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एजेंसी जाते वक्त राहुल की स्कूटी सोनू के ऑटो से छू गई थी। इस पर राहुल ने सोनू और यात्रियों को पीटा था। पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें