फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर व्यापारी ने की 9.64 करोड़ की कर चोरी

Sun, 24 May 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उपायुक्त राज्य कर खंड-19 अशोक कुमार त्रिपाठी ने आगरा के अब्बास नगर निवासी व्यापारी विकास पर फर्जी फर्म बनाकर 9.64 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


उपायुक्त राज्य कर अधिकारी के मुताबिक विकास ने 26 सितंबर 2025 को विकास इंटरप्राइजेज नाम से कर कार्यालय में पंजीकरण कराया था। इसका संचालन हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज के पास दिखाया था। बैंक का पता व बिजली का बिल नकली थे। विकास ने जनवरी से फरवरी 2025-26 तक का रिटर्न दाखिल किया था। जांच में पाया गया कि उसने 53 करोड़ 55 लाख 58 हजार रुपये की आउटवर्ड सप्लाई घोषित की थी। साथ ही 9.64 करोड़ रुपये का इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया था। 24 मार्च को निरीक्षण में फर्म बोगस पाई गई। इस तरह व्यापारी ने विभाग को 9.64 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें