फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौंडियाखेड़ा में नहीं लेकिन यहां निकला खजाना

Fri, 27 Feb 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
डौंडियाखेड़ा में खचाने की चर्चा बहुत हुई लेकिन वहां निकला नहीं। लेकिन यहां बिना चर्चा के ही एक बड़ा खजाना सिपाही के हाथ लगा है।
विज्ञापन


बैंक का कर्ज चुकाने के लिए घर की ईंटें बेच रहे एक सिपाही के हाथ खजाना लग गया। मगर जैसे ही ये खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने न सिर्फ खजाने पर हाथ साफ किया बल्कि उसकी पिटाई भी की।

मीरपुर कोनिया गांव निवासी रामअभिलाख के हाथ बुधवार को खजाना लग गया।

दीवार की खोदाई के समय 18वीं शताब्दी के चांदी के सिक्कों से भरा एक कलश मिला तो घर वालों को लगा कि अब बैंक का सारा कर्ज उतर जाएगा लेकिन उनके सपनों पर पानी फेर दिया चौकी इंचार्ज इश्हाक ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो ग्रामीण को पीटा, फिर छोड़ने के लिए सिक्कों में हिस्सा मांगा।

शेष संपत्ति को खजाने में जमा करने की बात कहकर सिक्कों भरा कलश ले लिया लेकिन फिर पुलिस सिक्कों की जानकारी होने से ही मुकर गई। ग्रामीण अब थाने के चक्कर लगा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें