फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय रक्षक से बोले सीओ-अपने बाप से पास पूछते हो? तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा...

Wed, 09 Aug 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Image
विज्ञापन
विधानसभा व सचिवालय की सुरक्षा के लिए बरती जा रही सख्ती अधिकारियों को रास नहीं आ रही है। मंगलवार को बिना पास एनेक्सी में जाने की कोशिश कर रहे सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा को रक्षकों ने रोका तो वह वर्दी उतारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम सीओ हजतगंज अभय मिश्रा को किसी काम से एनेक्सी जाना था। गेट नंबर दो पर वह पहुंचे तो रक्षक शिवानंद यादव ने उनसे पास मांगा।

शिवानंद का आरोप है कि पास मांगते ही सीओ भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। शिवानंद ने आरोप लगाया कि सीओ हजरतगंज ने कहा कि मुझे नहीं जानते, मैं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा.. मुझसे पास पूछते हो, तुम्हारी इतनी औकात?

सीओ हजरतगंज यहीं नहीं रुके, बोले मैं तुम्हें अभी ड्यूटी करना सिखाता हूं, चार दिन नहीं हुए अभी और अपने बाप से पास पूछते हो?

शिवानंद ने इसकी शिकायत शास्त्री भवन के निरीक्षक से की है। इस बारे में पूछने पर सीओ हजरतगंज ने बताया कि वह एनेक्सी जरूर गए थे लेकिन वहां उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं एसपी विधानसभा राहुल मिठास ने बताया कि इस तरह की मौखिक जानकारी संज्ञान में आई थी। अगर कोई शिकायत आती है तो दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी की जाएगी।

वहीं विधानभवन रक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना है कि अगर पुलिस अधिकारी इस तरह से आकर दबाव बनाएंगे तो काम करना कठिन हो जाएगा और जवान असहज महसूस करेंगे।

सुरक्षा दल के सदस्य सचिवालय प्रशासन के निर्देशों का ही पालन कर रहे हैं। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव और एडीजी जोन हो चुके हैं वापस

सीओ पहले अधिकारी नहीं हैं जिन्हें बिना पास के प्रवेश से रोका गया हो। इससे पहले प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दूबे, एडीजी जोन लखनऊ अभय कुमार प्रसाद समेत कई अधिकारी बिना पास के रोके जा चुके हैं। यहां तक कि मंत्री और विधायक को भी बिना पास प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें