बता दें कि पहले लखनऊ, आगरा, उन्नाव में सीएनजी की दर 98.96 रुपये प्रति किलो थी, जो पांच रुपये कम होकर 93.96 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। ऐसे ही अयोध्या के लिए सीएनजी की दर 99.85 रुपये प्रतिकिलो थी, जो रविवार से 94.85 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। घरेलू गैस की कीमत में भी तीन रुपये स्टैण्डर्ड क्यूबिक मीटर की कटौती की गई है। अब इसकी मूल्य लखनऊ और आगरा में 57.43 स्टैण्डर्ड क्यूबिक मीटर हो गयी है।