फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क वैक्सीन व पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना दिवाली तक बढ़ाने के फैसले का सीएम योगी ने किया स्वागत

Mon, 07 Jun 2021 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए राज्यों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दिवाली तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का भाषण सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए राज्यों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दिवाली तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारों को 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन देने पर आने वाले खर्च को वहन करने में दिक्कत हो रही थी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ  लड़ाई को मजबूती से लड़ रहा है। कोरोना की पहली लहर में पूरे देश में जीवन और जीविका को सफलतापूर्वक बचाने के बाद जिस मजबूती के साथ देश को प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व प्राप्त हुआ, उससे देश दूसरी लहर को भी पूरी तरह नियंत्रित करने के नजदीक है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ  लड़ाई में प्रधानमंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आह्वान किया है। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कोई भी कोविड टेस्ट से न हिचकिचाएं। अपनी बारी आने पर सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह में पड़ने के बजाय वैक्सीन का सुरक्षा कवच जरूर प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें