फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: सीएम योगी ने कहा- भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट

Wed, 01 Feb 2023 05:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम बजट 2023-24 में 'नए भारत' की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है और 130 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत 'विकसित भारत' के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2023-24 को लोक कल्याणकारी बताते हुए इसकी काफी सराहना की। सीएम ने ट्वीट कर हर वर्ग की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाले केंद्रीय बजट का स्वागत किया। साथ ही सर्वसमाज के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री का अभिनंदन किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट निःसंदेह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम बजट 2023-24 में 'नए भारत' की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है और 130 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत 'विकसित भारत' के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें