उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की उपेक्षा से एमएसएमई सेक्टर बंद हो गया था। हमने प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में पहचान दी, जो स्वदेशी और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है। पहले दिन से हमारी सरकार ने तय किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेगी। आज परिणाम सबके सामने है। 2017 से पहले त्योहारों पर भय का माहौल होता था। अब शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते हैं। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ, सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण बना तो देश और दुनिया के यात्री और पर्यटक यूपी की ओर उमड़ पड़े। 2017 के पहले की राजनीतिक लीडरशिप इस दिशा में नहीं सोचती थी। नतीजतन प्रदेश में गुंडागर्दी थी। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। दंगों का लंबा दौर चलता था।