फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: यूपी में राम नाम ही नहीं, राम नाम सत्य भी, अब यूपी की सुरक्षा को किसी से खतरा नहीं

Sat, 06 Apr 2024 05:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी अब बदल गया है। हम सिर्फ राम को लाते ही नहीं हैं, बल्कि कोई समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा तो उसका राम नाम सत्य भी तय है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश उपद्रव प्रदेश नहीं, बल्कि उत्सव प्रदेश बन गया है। हम सिर्फ राम को लाते ही नहीं हैं, बल्कि कोई समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा तो उसका राम नाम सत्य भी तय है। उत्तर प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि रात में बेटी, व्यापारी सुरक्षित निकल सकते हैं। मगर, अब बेटी-व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य करा देते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गभाना में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि हम राम का नाम लेकर जीवन यापन करते हैं। क्योंकि राम के बगैर कोई काम नहीं। यूपी में ये सब दस वर्ष पहले तक सपना था। मगर आज हकीकत बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके वोट की ताकत का परिणाम है कि ये देश का पहला चुनाव है, जब रिजल्ट को लेकर हर कोई निश्चिंत है। ये पहला चुनाव है, जब खुद ही नारा आया है कि फिर एक बार मोदी सरकार। क्योंकि देश में मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। इसी विश्वास के दम पर देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया है।

मोदी की गारंटी से संवरेगा भविष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आपका एक वोट गलत लोगों को जाता था तो देश भ्रष्टाचार, अराजकता व उपद्रव के आकंठ में डूबता था। कर्फ्यू लगता था। हमारी बेटी व हमारे नौजवान उसकी चपेट में आते थे। जब गलत लोगों को वोट देंगे, तो ये सब होगा। दस वर्ष पहले आपने एक वोट मोदी जी के नाम पर दिया। मोदी की गारंटी आपके भविष्य को बनाते हुए दिख रही है। विश्वस्तरीय विकास हो रहा है। रेलवे, हाईवे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर, निवेश, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय बन रहे हैं। गभाना में वंडर सीमेंट जैसी बड़ी फैक्टरी लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें