सीएम योगी ने कहा कि अनुपूरक बजट में स्वच्छ भारत मिशन पर फोकस किया गया है। 2 करोड़ 49 लाख से ज्यादा शौचालय गरीबों के लिए बन चुके हैं। बेस लाइन सर्वे में प्रदेश खुल में शौच से मुक्त (ओडीएफ ) घोषित हो चुका है। बेस लाइन सर्वे से बाहर लोगों के लिए शौचालय बनाने हैं। रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए पैसा दिया गया है। आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष्मान भारत योजना पर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 एयरपोर्ट इस समय एयर कनेक्टिविटी से जुड़े हैं। 9 हवाई स्ट्रिप पर काम चल रहा है। अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 200 रुपये करोड़ दिए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट निर्माण के लिए सरकार ने बजट दिया है। वाराणसी में कैंसर संस्थान बनाने पर काम चल रहा है। अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाने के लिए बजट दिया गया है। निवेशक यूपी में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।