उन्होंने कहा कि त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। घाटों की सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आज कोई भी मां-बहनों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकता। छठ पूजा के आयोजन में 200 से अधिक कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
विरासत पर गर्व करने का मिल रहा अवसर
योगी ने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों पर उपद्रव की घटनाएं होती थीं और कलाकार भी कार्यक्रमों में आने से घबराते थे। आज प्रदेश में सुरक्षा और विकास के साथ लोगों को अपनी विरासत पर गर्व करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों लोगों ने अपनी मेहनत और उद्यम से लखनऊ को अपना घर बनाया है। छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी पवन सिंह चौहान, लोकगायिका मालिनी अवस्थी और भोजपुरी समाज के प्रभुनाथ राय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।