फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदी बेन से की मुलाकात, बोले-उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 21 Dec 2019 12:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद पैदा हुए ताजा हालात पर चर्चा की। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ, आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों से प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री आज सुबह राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे बातचीत हुई। 

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश के ताजा हालात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। हालांकि सरकार की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है।
विज्ञापन


उधर, राज्यपाल ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदेश के कई जिलों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन एवं सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के मद्देनजर नागरिकों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के नाम अपनी अपील में कहा है कि हिंसा, आगजनी एवं सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। इससे जान-माल की हानि सहित बच्चों की पढ़ाई एवं रोगियों के उपचार में व्यवधान उत्पन्न होता है 

तथा आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। पटेल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के प्रावधान से किसी भी नागरिक का हित प्रभावित नहीं होगा। भ्रम की स्थिति न उत्पन्न होने दें तथा अफवाहों से दूर रहे। इस विषय में किए जा रहे दुष्प्रचार से प्रभावित न हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें