फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी का निर्देश - अब 155 दिन चलेंगी चीनी मिलें, कर्मचारियों की क्षमता का भी होगा आकलन

Tue, 06 May 2025 04:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की चीनी मिलों के कार्यदिवस में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए है। अब चीनी मिल 142 से बढ़ाकर 155 दिन चलेंगी। इस दौरान कर्मचारियों की क्षमता का भी आंकलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों के मौजूदा 142 कार्यदिवसों को बढ़ाकर 155 दिन करने की जरूरत बताई। कोऑपरेटिव व फेडरेशन की चीनी मिलों की गहन समीक्षा के निर्देश भी दिए। इन मिलों की उत्पादन क्षमता के साथ-साथ वहां कार्यरत कार्मिकों की योग्यता का भी आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 285994 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है, जो 1995-2017 के 2,13,520 करोड़ रुपये की तुलना में 72474 करोड़ रुपये अधिक है।

ये भी पढ़े-  यूपी: खत्म हुआ सुहावने मौसम का दौर, आज से प्रदेश में यू-टर्न लेगा मौसम, जारी हुआ अलर्ट; कल यहां गिरे थे ओले
विज्ञापन


वर्ष 2024-25 में निर्धारित 34466.22 करोड़ में से 83.8 प्रतिशत यानी 28873.55 करोड़ का भुगतान 2 मई तक संपन्न हो चुका है। इसी तरह वर्ष 2016-17 में गन्ना क्षेत्रफल 20.54 लाख हेक्टेयर था, जो 2024-25 में बढ़कर 29.51 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसी अवधि में उत्पादकता भी 72.38 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 84.10 टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंची है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: कपिल देव अग्रवाल बोले- युवाओं में स्किल बढ़ाएंगे, पाक को देंगे मुंहतोड़ जवाब; बढ़ेंगे नौकरी के अवसर

9.81 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार
राज्य में 45 जिलों में 122 चीनी मिलें, 236 खांडसारी इकाइयां, 8707 कोल्हू इकाइयां, 65 कोजेन इकाइयां और 44 डिस्टिलरी इकाइयां चल रही हैं। इन इकाइयों से प्रत्यक्ष रूप से 9.81 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। वर्ष 2023-24 में 102 डिस्टिलरियों से 150.39 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हुआ है। निजी निवेश से 6771.87 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त 105.65 करोड़ लीटर उत्पादन क्षमता स्थापित की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें