यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है, हमारी सरकार को अभी 5 महीने का वक्त हुआ है लेकिन हर तरफ आशा का माहौल है। सीएम सीआईआई की नेशनल काउंसिल मीटिंग के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने देशभर से आए डेलीगेट्स से बात की और प्रदेश में इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं पर विचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार को 5 महीने हुए हैं लेकिन हमने इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बनाने की ओर कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा, हमने नई औद्योगिक नीति बनाई है। इसमें बेस्ट प्रैक्टिसेज को शामिल करते हुए निवेश को रोजगार सृजन से जोड़ा है। ऑनलाइन सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, जिसकी निगरानी सीएम
ऑफिस से की जाएगी।
सीएम ने बताया कि हमने एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रदेश की नई एविएशन पॉलिसी बनाई है। 5 सितंबर से मेट्रो शुरू होने की जानकारी भी दी।
उन्होंने बताया, यूपी की छवि असुरक्षित व पिछड़े प्रदेश की थी, हमने सभी अफसरों के साथ बैठकर एक व्यवस्था बनाई। हमने प्रदेश में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाई और अब हर तरफ आशा का
माहौल है।