फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या से कोलकाता व बंगलुरू के लिए शुरू हुई वायुसेवा, सीएम योगी व कैबिनेट मंत्री सिंधिया ने कही ये बातें

Wed, 17 Jan 2024 03:25 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार को कोलकाता व बंगलुरू के लिए भी वायुसेवा शुरू हो गई है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए अयोध्या से वायुसेवा शुरू हो गई थी। आज इंडियन एयरलाइंस की अयोध्या से कोलकाता और बंगलुरू के लिए भी वायुसेवा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में यूपी एयर कनेक्टिविटी में एक प्रमुख राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश में अब चार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हो गए हैं।
 

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यूपी लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगर हम तुलना करें तो अमेरिका की 70 फीसदी आबादी के बराबर जनसंख्या यूपी में रहती है और यूरोप की आधी आबादी के बराबर जनसंख्या यूपी में रहती है।

उन्होंने कहा कि बीते नवंबर को पूरे देश ने दिवाली मनाई थी। हमने फिर 3 दिसंबर को भी दिवाली मनाई जब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे आए और अब 22 जनवरी को पूरे विश्व में भगवान राम के भक्त रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने यूपी के विकास की भी जमकर प्रशंसा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें