भारत रत्न प्रदान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने पर खुशी जताई है और कहा कि उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना एक गौरवपूर्ण क्षण है।
'सामाजिक न्याय' को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव एक आदर्श प्रतिमान रहेगा।
'जननायक' कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न सम्मान उनके परिजनों ने ग्रहण किया।