मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि हर जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्यवाही की जाए। कोविड नियंत्रण व बचाव के संबंध में जिला स्तर पर समीक्षाएं की जाएं। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के कार्य किए जाएं। 108 एंबुलेंस सेवा के 50 प्रतिशत वाहनों का उपयोग कोविड कार्यों के लिए सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कोविड अस्पतालों में जांच व उपचार की व्यवस्था नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण केंद्रों की संख्या 6000 से बढ़ाकर 8,000 किया जा रहा है।