फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले- देश में 20 फीसदी से ज्यादा फसलों का उत्पादन कर रहा यूपी का किसान

Thu, 07 Mar 2024 06:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। 2047 में जब भारत विकसित होगा तो किसान भी खुशहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर ला रही है। जो घोषणा की उसे सिद्ध किया। पहले भी किसानों में क्षमता थी लेकिन सरकार उपेक्षा करती थी।

विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार के प्रयास से सफप्लता मिली है। देश में 20 फीसदी अन्न का उत्पादन यूपी के किसान करते हैं। बिजली बिल माफी एक अप्रैल 2023 से लागू होगा।

प्रदेश में 13,45,093 नलकूप 10 हॉर्स पावर से कम के हैं। 8923 नलकूप 15 हॉर्स पावर से ऊपर के हैं। सभी को लाभ मिलेगा। इसके लिए पिछले साल का बजट 1500 करोड़ रुपये था। इस बार का बजट 2400 करोड़ है।
विज्ञापन


प्रदेश में निजी नलकूप से पानी के साथ आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। 60 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। ऊर्जा और कृषि विभाग मिल कर काम करें। किसानों को कुसुम योजना से जोड़े। पीएम कृषि बीमा, सिंचाई योजना और सम्मान निधि सहित सभी योजनाएं एक  साथ निकली हैं जिससे कि 2047 में भारत दुनिया की ताकत बने तो किसान भी खुशहाल रहे।

2017 के पहले न किसान सुरक्षित था और न ही किसान। हर तरफ परेशानी थी। अपराधी का भया भी था।। अयोध्या में राम लला आए हैं और अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है। आज किसान का हित है तो अफसर और किसान यूनियन एक साथ बैठे हैं। यही तो मोदी का संदेश है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें