मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का प्रमाणपत्र को आजीवन वैधता प्रदान की जाए। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। डीएलएड पाठ्यक्त्रस्म में प्रवेश के लिए पूर्व प्रचलित व्यवस्था ही लागू रखी जाए।
22 जून तक होगी गेहूं की खरीद
मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को तय समय में भुगतान दिया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि खरीद का समय 22 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब तक 12 लाख 65 हजार किसानों से 55.34 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी की जा चुकी है। साथ ही किसानों को 8,960 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
बाढ़ राहत की तैयारी पूरी करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ राहत संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। आपदा से पीड़ित लोगों को 24 घंटे के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों अनुमन्य सहायता राशि प्रदान कराई जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा, फेक न्यूज व वीडियो प्रसारित करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।