फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा आज, दिखाएंगे यूपी के विकास मॉडल की झलक

Tue, 02 Mar 2021 09:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा की पहली चुनावी रैली करेंगे। भाजपा ने वहां आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी की दो दर्जन सभाएं और रोड शो कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन


पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे बड़े स्टार प्रचारक योगी को मैदान में उतार कर चुनाव में अपनी ध्रुवीकरण व आक्रामक रणनीति साफ कर दी है। ममता बनर्जी को चौतरफा घेरने की तैयारी है।

योगी की तेजतर्रार हिंदुत्व की छवि को देखते हुए बंगाल के भाजपा नेताओं ने उनके दौरे की मांग की है। भाजपा योगी के जरिए टीएमसी और उनके नेताओं को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिलाने के साथ वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी अपनी सभाओं में गरीबी और पिछड़ेपन से जूझ रहे पश्चिम बंगाल के चुनावी मंच से यूपी के विकास के मॉडल की झलक दिखाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें